धनबाद: इस वक्त की बड़ी खबर धनबाद से जहां लोयाबाद थाना क्षेत्र के बीसीसीएल बांसजोड़ा कोलियरी में विधायक ढुलू महतो और जलेश्वर महतो के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है. दोनों समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई है. घटना में 7 लोग घायल हुए हैं.एक व्यक्ति की गोली लगने से हालत गंभीर बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. दो दिन पहले भी यहां दोनों पक्ष में टकराव हुई थी. पुलिस,प्रशासन,बीसीसीएल पूर्व की घटना से नहीं लिया कोई सबक. घायल की स्थिति गंभीरSNMCHसे रेफर किया गया है.
