रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ईडी द्वारा समन मामले में सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर किया है. ईडी ने समन कर सीएम को आज पूछताछ के लिए बुलाया था. सीएम ने रिट पिटीशन कर ईडी ऑफिस को पत्र भेजा है.
गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में ईडी द्वारा समन के बाद आज मुख्यमंत्री फिर ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे. मुख्यमंत्री सचिवालय से संदेश वाहक पत्र लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे थे.
ईडी ने आज जमीन से संबंधित मामले की पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बुलाया था. समन के अनुसार आज उन्हें 11 बजे ईडी दफ्तर पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंच सके.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. ईडी मामले को लेकर उन्होंने रिट पिटीशन दायर की है. सीएम ने रिट पिटीशन कर ईडी कार्यालय को पत्र भेज दिया है.
