Hindi News / मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित,गिरिडीह में राजकीय...

BIG BREAKING : मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित,गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

Edited By:  |
big breaking big breaking

रांची: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खेलकूद एवं कला-संस्कृति, पर्यटन और युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिवसीय राजकीय शोक घोष्त किया गया है.राज्य सरकार 06 एवं 07 सितंबर 2026 को राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया है. राजकीय शोक की अवधि में राज्य के उन सभी सरकारी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इस अवधि में किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा. राज्य सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि 07 सितंबर 2026 को राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे. संबंधित कार्यालयों एवं संस्थानों द्वारा इस संबंध में आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.

वहीं, दिवंगत माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार की अंत्येष्टि आज दोपहर 03:30 बजे गिरिडीह स्थित उसरी नदी–हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में की जाएगी. राज्य सरकार द्वारा उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है.

अंत्येष्टि कार्यक्रम को राजकीय सम्मान के अनुरूप गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, गिरिडीह द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

जिला प्रशासन, गिरिडीह की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है.

वहीं, आमजनों के अंतिम दर्शन के लिए आज दोपरह 02 बजे तकआम नागरिक निर्धारित समय तक पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं.