BIG BREAKING : झारखंड के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से हुआ निधन
राँची: झारखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन हो गया. घटना शनिवार देर रात की है. गिरिडीह में वो अपने आवास पर थे. बताया जा रहा है कि जब वो सोने गए तो अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया. जिसके बाद उन्हें जल्दबाजी में गिरिडीह के मरसी हॉस्पिटल (निजी अस्पताल) में एडमिट कराया गया. अस्पताल प्रबंधन की तरफ से काफी कोशिश की गयी. लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. घटना के बाद पूरा गिरिडीह प्रशासन अस्पताल में मौजूद था. उनकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उन्हें रांची तक नहीं लाया जा सका.
सुदिव्य कुमार सोनू के पास उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी थी. मंत्री सुद्धिव्य सोनू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफी करीबी माने जाते थे. 2019 में वो पहली बार गिरिडीह सदर से विधायक बने. दूसरी बार 2024 में फिर से चुनाव जीतने के बाद वो मंत्री बने. हाल में झारखंड में हुए छात्र आंदोलन को खत्म करने में उनकी भूमिका काफी अहम रही. सरकार या अपने विभाग की बातों को वो जनता के सामने काफी पुरजोर तरीके से रखते थे.





