धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी धनबाद पहुंचे. कोयला नगर में केंद्रीय मंत्री का सीआईएसएफ ने गॉड ऑफ ऑनर दिया है. उन्होंने शहीद बेदी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. बीसीसीएल के वरीय अधिकारी मौजूद रहे. फॉग कैनन ,विश्रान्तिका का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.


केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी पहुंचे धनबाद, कोयला नगर में किया गया भव्य स्वागत