गढ़वा: बड़ी खबरगढ़वा से जहां गढ़वा पुलिस और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर,जशपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जशपुर में ही जिले का कुख्यात नक्सली टुनेश उरांव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके साथ 6 अन्य नक्सलियों को भी पकड़ा है.

पुलिस ने 5 लाख का इनामी नक्सली टुनेश उरांव समेत 6 अन्य नक्सलियों को दबोचा

मामले में एसपी दीपक पाण्डेय ने मोबाइल पर जानकारी देते हुए बताया कि गढ़वा पुलिस को यह सूचना मिली थी कि गढ़वा का 5 लाख का इनामी नक्सली टुनेश उरांव अपने दस्ता के साथ छत्तीसगढ़ के जशपुर में है. इसी सूचना के आधार पर गढ़वा,बलरामपुर और जशपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इसको अरेस्ट करने मे सफलता पाई है. टुनेश उरांव झारखण्ड जन मुक्ति परिषद नामक एक संगठन बनाकर गढ़वा जिले में आतंक मचाये हुए था.

बता दें कि पिछले दिनों रंका में पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ भी हुई थी. क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों में लेवी की मांग को लेकर सवेंदकों पर दबाव बनाए हुए था. उसके भय से ठेकेदारों ने कार्य को बंद कर दिया था. उसके गिरफ़्तारी से क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है. जशपुर पुलिस ने उसके साथ 6 अन्य लोगों को ऐके47सहित गोला बारूद के साथ गिरफ़्तार किया है. गढ़वा एसपी,बलरामपुर एसपी एवं जशपुर संभाग के आईजी ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है.