भोजपुरी सिंगर पर चढ़ा होली का खुमार : कल्लू-शिल्पी राज ने मचाया धमाल, खूब उड़ाया रंग और गुलाल

Edited By:  |
bhojpuri singer kallu aur shilpi raj par chadha holi ka khumar bhojpuri singer kallu aur shilpi raj par chadha holi ka khumar

DESK : फाल्गुन मास की पूर्णिमा में भले अभी वक्त है, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग - गुलाल उड़ाना शुरू हो गया है। युवा दिलों की धकड़न काहे जाने वाले सिंगर - एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी इसमें पीछे नहीं हैं, उन्होंने तो अपने गाने से माहौल ही बना दिया है। उनका होली गाना'भऊजी के दिल ...' आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है और रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया। गाने को महज 24 घंटे से भी कम समय में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी म्यूजिक में खूबसूरत आवाज की मल्लिका शिल्पी राज के प्ले बैक सिंगिंग कमाल की है। दोनों की आवाज का जादू और रंगों की खुमारी ने होली का माहौल बना दिया है।

सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज इस धमेकदार गाने को लेकर चैनल के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना 'भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा' देवर भाभी के रिश्ते और नोंक झोंक पर बेस्ड खूबसूरत होली गीत है। इसका प्रस्तुतीकरण सारेगामा के स्टाइल में हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। होली में सारेगामा के म्यूजिक के साथ ऑडियन्स इस बार अपनी होली को रंगीन और हसीन बना सकते हैं, इसकी कोशिशों में हम ये गाना लेकर आए हैं और आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आएंगे। वहीं अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना इतना मजेदार है, जो भी इसे सुनेगा, खुद को झूमने से रोक नहीं सकेगा। यह मेरा अब तक का सबसे बेस्ट होली गीत है। इसे इस गाने को देखने - सुनने के बाद भांग और लस्सी को कोई जरूरत नहीं होगी।


आपको बताया दें कि अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस गाने में शोख हसीना श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती, कल्लू की ठिठोली और बेहतरीन म्यूजिक ने इस गाने को सुपर से भी ऊपर बना दिया है। भले इस गाने में श्वेता, कल्लू की भाभी बनी हैं, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री आकर्षण पैदा करने वाली है। कुल मिलाकर कहें तो इस गाने ने अभी से ही होली का माहौल बना दिया है। इस गाने के राइटर आशुतोष तिवारी हैं। म्यूजिक शुभम राज (SBR) ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी महेश वेंकट हैं।


Copy