भोजपुर में जयमाल के दौरान फायरिंग : खून से लथपत हुए 2 शख्स, समारोह में मचा हड़कंप

Edited By:  |
BHOJPUR ME JAYMAL KE DAURAAN FIRING BHOJPUR ME JAYMAL KE DAURAAN FIRING

भोजपुर : खबर है भोजपुर से जहां जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में 2 शख्स को गोली लग गई। जिसके बाद दोनों शख्स खून से लथपत होकर वहीँ जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान पूरे समारोह में हड़कंप मच गया। बता दें कि सूबे में आये दिन शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का दौर चलता रहता है और अक्सर कई लोग इस दौरान बन्दूक से निकली गोली का शिकार होते रहते हैं।

मामला भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव का बताया जा रहा है जहां जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग में दो युवको को गोली लग गई। समारोह में मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि जख्मियों में पवना थाना क्षेत्र के काकनडीहरा गांव निवासी अयोध्या साह के 45 वर्षीय पुत्र विनोद साह एवं राजकुमार साह का 22 वर्षीय पुत्र मनोज साह उर्फ रजनी शामिल है। जख्मी विनोद साह पेशे से व्यावसायी हैं। नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो में उनका छड़ का दुकान है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। देखते ही देखते शादी में भगदड़ मच गई एवं लोग इधर-उधर भागने लगे।

वहीँ सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना इंचार्ज नीता कुमारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। गोली किसने चलाई है इसका पता लगाया जा रहा है।


Copy