Hindi News / सोन नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मचा कोहराम

भोजपुर में बड़ा हादसा : सोन नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मचा कोहराम

Edited By:  |
bhojpur me bada hadsa bhojpur me bada hadsa

भोजपुर : बड़ी खबर सामने आ रही है भोजपुर जिले से जहां सोन नदी में नहाने गए 4 बच्चे मौत की गोद में समा गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गोताखोरों की मदद से चारों बच्चों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।

मामला अजीमाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बुधवार की दोपहर सोन नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक नूरपुर गांव के रहने वाले हैं। मृतक के परिजन इस घटना का जिम्मेवार सोन नदी में अवैध खनन करने वाले बालू माफियाओं को बता रहे हैं। मृत बच्चों की पहचान नूरपुर गांव निवासी वीरेंद्र चौधरी के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार, स्वर्गीय राम राज चौधरी के 8 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, जज चौधरी का 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार और उसी गांव के बजरंगी चौधरी के 9 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है। मृत शुभम कुमार व रोहित कुमार दोनों आपस में चचेरे भाई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला प्रशासन की टीम मौके पर दल बल के साथ पहुंच पानी में डूबे सभी बच्चों के शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया। परिजनों का कहना है कि सोन नदी में अवैध बालू खनन करने वाले माफियाओं द्वारा बड़े- बड़े गड्ढे खोद कर पुल बना दिया गया है। जानकारी मिल रही है कि बच्चों के खेलने के दौरान पैर फिसल जाने से लबालब पानी भरे गड्ढे में चले गए. इस वजह से उनकी डूबने से मौत हो गई है।