भीषण आग : बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में आग लगने से तीन दुकानें जलकर हुई राख

Edited By:  |
bhisan aag bhisan aag

बोकारो: जिले के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह मोड में अचानक सड़क किनारे दुकानों में आग लग गई.आग की लपटें इतनी तेज थी कि तीन दुकानें चपेट में आ गई. तीनों दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. लाखों के नकुसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने कड़ी मश्क्कत के बाद के बाद आग पर काबू पाया.वहीं, डीजे दुकानदार ने बताया कि लगभग 2 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. कई मशीन जलकर राख हो गई है.