भागलपुर में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आम जनता से संवाद कर भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना

Edited By:  |
bhagalpur mai bhumi sudhar jan kalyan samwad bhagalpur mai bhumi sudhar jan kalyan samwad

भागलपुर: जिले के टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिरकत की. उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर भागलपुर जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

जनसंवाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आम जनता से सीधे संवाद करते हुए दाखिल-खारिज,परिमार्जन,पर्चा वितरण,अतिक्रमण और भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष,पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए.

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री के साथ भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, एडीएम दिनेश राम, नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार मौजूद रहीं. इसके अलावा जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित तमाम वरीय अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि भूमि सुधार से जुड़ी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचे और राजस्व व्यवस्था को अधिक सरल व पारदर्शी बनाया जाए.

भागलपुर से रवि आर्यन की रिपोर्ट--