बेगूसराय में दिखा तेज रफ़्तार का कहर : बेकाबू स्कार्पियो ने मैजिक को मारी टक्कर, घायल महिला को ट्रक ने रौंदा

Edited By:  |
begusarai me dikha tej raftaar ka kahar truck ne mahila ko raunda begusarai me dikha tej raftaar ka kahar truck ne mahila ko raunda

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां तेज रफ़्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। जानकारी मिल रही है कि एक बेकाबू स्कार्पियो ने अहले सुबह यात्रियों से भरी एक मैजिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक सवार लोग सड़क पर ही गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने सड़क पर पड़ी महिला यात्री को रौंद दिया। जबकि दो अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए।


मामला बरौनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है कि जहां मुंगेर जिला के सीतारामपुर नजीर गांव से मैजिक पर सवार होकर तीन लोग समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय सब्जी लाने आज सुबह-सुबह जा रहे थे। इसी दौरान NH 31 पर मैजिक वाहन को स्कॉर्पियो ने पीछे से ठोकर मार दी जिस वजह से मैजिक पर सवाल तीन लोग एनएच पर गिर गए तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने भी एनएच पर गिरे तीन घायलों को राउंड दिया।


जानकारी मिल रही है कि इस घटना में प्रदीप सिंह की पत्नी संजू देवी की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई जबकि पुशो मंडल और गौतम मंडल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां गौतम मंडल की हालत को नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


Copy