बोकारो :बड़ी खबर बोकारो से है जहां सिटी सेंटर स्थित इलेक्ट्रिक बाइक की दुकान में भीषण आग लग गई.बैटरी के विस्फोट होने के बाद आग लगी है.आग लगने से कई बाइक जल कर नष्ट हो गई. घटना के बाद मौके पर अग्निशमन की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया.
बताया जा रहा है कि शहर के सिटी सेंटर स्थित इलेक्ट्रिक बाइक की दुकान में अचानक बैटरी के विस्फोट होने से आग लग गई. बैटरी गर्म होने के कारण दुकान में ग्राहक बैटरी लेकर आया था. बैटरी दुकान के अंदर रखते ही बैटरी ब्लास्ट हो गया. आग लगने से दुकान में रखी दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है. घटना के बाद दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी. आग लगने से दुकान में रखी सभी इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. इस अगलगी की घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. दुकान के ऊपर रहने वाले हॉस्टल के छात्र भी बदहवास इधर-उधर दौड़कर बाहर निकले. जिस इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में यह आग लगी है वो इस शोरूम का नाम न्यू झारखंड मोटर है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस अगलगी की घटना में 50 लाख से अधिक का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.
