Hindi News / सरायकेला डीसी से जनता दरबार में मरम्मती की मांग

बामणी मुक्ति धाम की बदहाली : सरायकेला डीसी से जनता दरबार में मरम्मती की मांग

Edited By:  |
bamani mukti dham ki badhali par guhar bamani mukti dham ki badhali par guhar

सरायकेला:चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति को लेकर श्री श्याम सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार में फरियाद लगाई. मामले को लेकर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह को अवगत कराया.

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मुक्ति धाम का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है और विधायक निधि से बना सड़क मार्ग भी कमजोर होकर टूटने की कगार पर पहुंच चुका है. समिति ने यह भी बताया कि शवदाह के लिए बनाए गए दो शेड और पेवर ब्लॉक भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं.बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त शेड निर्माण और सड़क मरम्मती की मांग की गई है.

उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं,प्रतिनिधिमंडल में नवीन पसारी, अनिल जालान और आयुष पसारी शामिल थे.