जमशेदपुर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूरे परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूरे परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया. सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर मंत्री ने राज्य के विकास की कामना भगवान भोलेनाथ से की है.

सावन माह का आज अंतिम सोमवारी है जिसे देखते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी और सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है. उसी कड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया.