बालासोर हादसे में बिहार के 36 लोगों की मौत : 25 लोग अब भी लापता, आज ओडिशा जाएगी टीम

Edited By:  |
Balasore hadse me bihar ke 36 ki gayi jaan Balasore hadse me bihar ke 36 ki gayi jaan

Odisha Train Accident :ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे में बिहार के कई मुसाफिरों की भी जान चली गई है। इस भीषण हादसे में बिहार के मृतकों की संख्या बढ़कर अब 36 हो गई है। इस सिलसिले में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी पुष्टि कर दी है। बड़ी बात ये है कि अब भी 25 लोग लापता हैं।

14 और शवों की हुई शिनाख्त

बालासोर हादसे में गंभीर रूप से घायल बिहार के करीब 60 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी 4 लोग ICU में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के 14 और लोगों के शवों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें से 7 लोग मधुबनी के रहवासी थे। वहीं, पूर्णिया के 2, नवादा के 2, प. चंपारण के 2, दरभंगा के 2, भागलपुर के 3 और पूर्वी चंपारण के 3 लोग शामिल हैं।

आज ओडिशा जाएगी टीम

बताया जा रहा है कि आज बिहार से एक टीम ओडिशा जाएगी और भुवनेश्वर एम्स में इलाजरत बिहार के जख्मी मुसाफिरों का हालचाल लेगी। फिलहाल ओडिशा के बालासोर में हुए हादसे पर बिहार सरकार की भी नजर बनी हुई है और लगातार सरकार द्वारा हरसंभव मदद पहुंचायी जा रही है। सूबे के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री ने कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया है।


Copy