रांची: ट्रेन नंबर18612मुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर03से रवाना हो रही थी.इसी दौरान एक व्यक्ति जो चलती ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश में संतुलन खो बैठा और वो फिसल गया. लेकिन इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ मुरी ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़कर प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया जिससे यात्री की जान बच गयी. बाद में हल्की चोट आने से उक्त व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया गया.
बताया जा रहा है युवक अश्विनी कुमार गढ़वा के बिहानपुर, रेहला का रहनेवाला है. उन्होंने बताया कि वो गढ़वा रोड से मुरी तक की यात्रा कर रहा था. यात्रा के दौरान नींद आ गई थी. मुरी से जब ट्रेन खुली तो वे जागे. और चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास किया जिससे इस तरह घटना हुई. वैसे ट्रेन यात्री बाल बाल बचे.
