RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से जहां सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने व्यवसाई से40लाख रुपये रंगदारी मागने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. व्हाट्सएप कॉल के जरिए युवक व्यवसाई से रंगदारी मांग रहा था.

बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने के लिए दूसरे राज्य से लिए गए सिम कार्ड का प्रयोग किया गया. मामला सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है. रांची के एसपी कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है. गिरफ्तार युवक के पास से दो मोबाइल , दूसरे राज्य का सिम कार्ड सहित कई कागजात बरामद हुआ है.