रांची : बड़ी खबर रांची से जहां पंडरा ओपी क्षेत्र में व्यवसाई की हत्या की योजना बनाने से पहले ही पुलिस ने गुप्त सूचना पर 4 आरोपियों को देसी लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल संपत्ति विवाद में सगे भाई ने ही भाई की हत्या के लिए शूटरों को 3 लाख में सुपारी दी थी.

पुलिस ने हत्या की योजना बनाते 4 आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

बताया जा रहा है कि रांची के पंडरा ओपी इलाके में संपत्ति के लिए एक सहोदर भाई ने भाई की हत्या की साजिश रच डाली. 3 लाख रूपये और एक कार में हत्या का सौदा तय हुआ था. घर के पास ही हत्या की योजना थी. खैर ये बात तो सच ही है कि पुलिस के हाथ लंबे होते हैं. आज रांची पुलिस ने ये कर दिखाया. गुप्त सूचना पर छापेमारी कर वारदात से पहले ही 4 अपराधियों को धर दबोचा.


मामले मेंएसएसपी कौशल किशोर ने बताया कि21जुलाई को सूचना मिली थी कि अपराधियों ने एक कारोबारी की हत्या की सुपारी ली है. इसके बाद सीटी एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में हत्या करने की सुपारी लेने वाले अपराधी देवराज के पास से देसी लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है.


मामले में मुख्य आरोपी हत्या की सुपारी देने वाला दूसरा कोई नहीं बल्कि उसका अपना भाई ही है. कारोबारी दीपक कुमार के भाई आनंद कुमार गुप्ता ने ही शूटरों को तीन लाख में सुपारी दी थी. पैसा के साथ एक गाड़ी देने की बात हुई थी. यह पूरी हत्या की साजिश संपत्ति को लेकर रची गई थी.

SSPने बताया कि एक कारोबारी की हत्या करने की योजना थी लेकिन रांची पुलिस ने पहले ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार देवराज का पूर्व में लंबा आपराधिक इतिहास है. इसके अलावा अल्तमस पर भी पूर्व में कई कांड दर्ज है.