बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री : राहत काम में कोताही देख नीतीश सरकार पर बिफरे गिरिराज, जानें क्या कहा

Edited By:  |
Reported By:
badh piditon ke beech pahuche kendriya mantri badh piditon ke beech pahuche kendriya mantri

बेगूसराय : खबर है बेगूसराय से जहां सांसद गिरिराज सिंह शनिवार के दिन लखीसराय के सूर्यगढ़ा पहुंच कर बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार में बाढ़ से हाहाकार पर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भले ही शासन की चिंता हो लेकिन मेरी चिंता बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए है‌।

गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता बाढ़ और सुखाड़ में मर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत 6 हजार करोड़ रूपया नीतीश सरकार ने केंद्र को वापस कर दिया था। जब वे इतने अमीर हैं तो इनको पैसे की क्या आवश्यकता है।

गिरिराज सिंह ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री के उम्मीदवार तो आप अपने पार्टी के बन ही गए हैं। सब जगह पोस्टर भी लग गया है। लेकिन जहां बाढ़ और सुखाड़ है वहां राहत जल्द से जल्द पहुंचाने का काम भी करें।


Copy