पलामू: बड़ी खबरपलामू से है जहां जिले के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय कार ट्रैक पर फंस गया. इसी दौरान रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी ने कार में टक्कर मार दी. गनीमत रही कि मालगाड़ी के आने से पहले ही कार में सवार व्यक्ति जान बचाकर भाग निकले. कोई बड़ा हादसा हो सकता था. टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. इसके बाद कई घंटों तक रेलवे ट्रैक पर परिचालन बाधित रहा.
आपको बता दें कि पिछले माह में भी उसी जगह पर एक बोलेरो ट्रेन से टकरा गई थी. घटना के संबंध में वहां मौजूद लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था. यह घटना पलामू जिले के लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास की है. इसके बाद उसके परखच्चे उड़ गए थे. उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. घटना के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.
