जमशेदपुर:-जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके मे पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पानी की बर्बादी को रोकने हेतु घर घर अभियान की शुरुआत शनिवार से की गई।इसमें क्षेत्र के जिला परिषद,मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य भी अपनी सहभागिता निभाते नजर आए।
विगत दिनों इलाके मे जिले के उपायुक्त के द्वारा जनता दरबार लगाया गया था। जनता दरबार में पाईपलाइन में लीकेज की समस्या को उठाया गया था और अब इसे दुरुस्त भी किया जा रहा है, लेकिन इलाके में कई घरों से पानी की बर्बादी की भी शिकायत मिली है जिसपर घर घर माइकिंग के माध्यम से लोगों को पानी बचाने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।
इलाके के जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने बताया की जिनके यहाँ पानी की बर्बादी हो रही है उन्हें समझाया जा रहा है। आगे से विभाग उनसे दंड शुल्क वसूलेगी। साथ ही कहा की जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखा है उनके लिए भी विभाग कैंप लगाएगी और लोग अपना वैध कनेक्शन ले पाएंगे। साथ ही नया कनेक्शन भी लोग ले पाएंगे, साथ ही अगर कोई मोटर का उपयोग कर रहा है तो शिकायत मिलने पर विभाग उनपर भी करवाई करेगी।
