कोडरमा : खबर है कोडरमा की जहां तिलैया थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध महुआ शराब को लेकर तिलैया पुलिस एवं उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद कुमार व उत्पाद विभाग के संयुक्त टीम ने गश्ती के दौरान छापेमारी कर गझण्डी से आ रहे बाइक पर सवार दो युवक विकास कुमार और मुन्ना कुमार को 2 गिलन में 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा है. वहीं झलपो रोड से विदेशी दास को 2 बोतल में 4 लीटर महुआ शराब एवं संतोष नायक को हरली रोड से 5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ अरेस्ट किया है.
उत्पाद विभाग के निखिल चंद्र ने बताया कि लगभग 30 लीटर महुआ शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि कोडरमा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है. इस दौरान अवैध महुवा शराब की भट्ठियों को नष्ट किया जा रहा है साथ ही अवैध शराब की बिक्री करने वालों को पकड़ा जा रहा है.
