Loot in Bihar :बिहार में एकबार फिर बेखौफ लुटेरों ने तांडव मचाया है। औरंगाबाद में हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े 50 लाख रुपये के गहने लूट (Loot in Bihar) लिए हैं। लूट के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। फिलहाल इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।


सर्राफा दुकान में बदमाशों का तांडव, दहशत में व्यापारी

बेखौफ लुटेरों का तांडव

लूट की ये बड़ी वारदात (Loot in Bihar) औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के सत्येन्द्र नगर मोहल्ला में हुआ है, जहां बेलगाम लुटेरों ने मां दुर्गा ज्वेलर्स में लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और दुकानदार को कब्जे में लेकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

सर्राफा दुकान में बदमाशों का तांडव, दहशत में व्यापारी

तफ्तीश में जुटी पुलिस

लूट की इस बड़ी वारदात (Loot in Bihar) के बाद पीड़ित दुकानदार का कहना है कि 40 से 50 लाख रुपये के गहनों की लूट हुई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर लुटेरों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।