पूर्व मुखिया के बेटे पर फायरिंग से दशहत : भोजपुर में मार्निंग वॉक पर निकले ठीकेदार सह BJP नेता को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली

Edited By:  |
ARA ME BJP LEADER KO MARI GOLI ARA ME BJP LEADER KO MARI GOLI

आरा-बड़ी खबह बिहार के भोजपुर से है..यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले बीजेपी नेता को अपराधियों ने गोली मार दी है और आनन-फानन में बीजेपी नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता सह ठेकेदार बबलू सिंह आज रोजाना की तरह मार्निंग वॉक पर निकले थे..और रास्ते में ही अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोलीबारी की यह वारदात नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बबलू सिंह मूल रूप से गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव निवासी रमेश सिंह के पुत्रहैं। वे पेशे से ठीकेदार भी हैं। भाजपा से भी जुड़े रहे हैं ।उनकी मां प्रेमा देवी अगिआंव पंचायत की पूर्व मुखिया रही हैं

इधर, घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर के एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु एवं नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह आरा शहर के बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद भोजपुर एएसपी और सदर एसडीपीओ हिमांशु ने जख्मी ठीकेदार से स्वजनो से मिल घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु ने बताया कि बबलू सिंह अगिआंव क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में वेबजाज शोरूम में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। सुबह भी वह टहलने निकले थे तभी हथियारबंद लोगों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। हालांकि उनकी स्थिति स्टेबल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं। अभी मरीज बोलने की स्थिति में नहीं है। बयान देने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि बीपी काफी लो था और खून भी काफी बह गया है। गोली निकाल दी गई है लेकिन स्थिति गंभीर है।

जख्मी ठीकेदार के भाई रितेश कुमार सिंह उर्फ भुअर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व योजना के तहत पंचायत में काम हुआ था। इसको लेकर गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद चला रहा है। उसने कहा था कि योजना में गड़बड़ी है। इस पर उनके भाई ने कहा था कि यदि योजना में गड़बड़ी है, तो अधिकारी से जांच करा लिजिए। उसी विवाद को लेकर उक्त व्यक्ति के पुत्र ने पूरे परिवार को गोली मारने की भी धमकी भी दी थी।


Copy