सिमडेगा: खबर है सिमडेगा की जहांकोलेबिरा थाना क्षेत्र के लसिया कॉम्बकेरा गांव में बीती रात 4 अपराधियों ने घर में घुस कर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत के लसिया कॉम्बकेरा गांव निवासी किरण देवी नामक महिला की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी है. लोगों का कहना है कि दो बाइक पर चार अपराधी किरण देवी के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर घुस कर महिला की गोली मार कर भाग निकले. किरण देवी का एक चार वर्ष का पुत्र भी है. पति जम्मू में सेना का जवान है. सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी है.
