अपराधियों के मंसूबे विफल : मधेपुरा में पुलिस का बड़ा एक्शन, घटना से ठीक पहले 2 शातिर अपराधी धराए, हथियार और लूट की रकम बरामद
मधेपुरा: बड़ी खबरमधेपुरा से है जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को ध्वस्त कर दिया. एसटीएफ की सटीक इनपुट पर की गई कार्रवाई में 2 शातिर अपराधियों को उस समय दबोचा गया,जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार,कारतूस,लूट की नकदी और संदिग्ध बाइक भी बरामद की है.
बताया जा रहा है कि5मई की शाम मिली पुख्ता सूचना के अनुसार सिहेश्वर थाना क्षेत्र के ललटू कुमार दास और मौसम कुमार भर्राही थाना क्षेत्र के महेशुआ चौड़ा नहर पुल के पास अपने साथियों के साथ जुटे थे और किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे थे. एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी,एसटीएफ और तकनीकी टीम ने त्वरित घेराबंदी कर दोनों को मौके से धर दबोचा.तलाशी में दो देसी कट्टा,जिंदा कारतूस,खोखा, 13,200रुपये नकद,दो मोबाइल और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई,जिसमें फर्जी नंबर प्लेट छुपाकर रखा गया था. इसको लेकर भर्राही थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस को इन अपराधियों की गतिविधियों की पहले से सूचना थी. समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी घटना को टाल दिया गया. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है,जिन पर हत्या,लूट समेत कई संगीन केस दर्ज हैं.
मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट -





