जमशेदपुर: बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां आज 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की है. उलीडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की है. हालांकि परिवार के बुजुर्ग ने अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अपराधी ने उन्हें धक्का देकर फरार हो गया. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि उलीडीह थाना क्षेत्र में पिंटू कुमार गुप्ता नामक व्यापारी के घर पर अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए अंधाधुंध हवा में फायरिंग की. हालांकि गुप्ता परिवार के एक बुजुर्ग ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसे धक्का देकर अपराधी फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. हालांकि जिसके ऊपर फायरिंग हुई है वह पहले भी लिखित शिकायत स्थानीय थाने को दे चुकी है. लेकिन उलीडीह थाना ने कार्रवाई नहीं की और उसका नतीजा यह हुआ कि अपराधी एक बार फिर फायरिंग कर पूरे मानगो क्षेत्र में दहशत फैला दी है.