धनबाद : स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह गुरुवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण करने धनबाद पहुंचे. इस दौरान उपायुक्त संदीप सिंह उनके साथ मौजूद थे. अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने अस्पताल में नवनिर्मित कैथल लैब व सुपर स्पेशियलिटी का निरीक्षण किया. कैटलॉग व सुपर स्पेशियलिटी को जल्द से जल्द शुरू करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
वहीं अस्पताल के कई वार्ड,जो बेड की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्हें तत्काल नए बिल्डिंग में शिफ्ट करने का अधीक्षक अरुण कुमार बरनवाल को निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सदर अस्पताल व शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मैं लगाए जा रहे 1000 क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का भी मुआयना किया. उन्होंने सभी खामियों को दूर कर जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई शुरू करने का निर्देश भी दिया.
