VIDEO VIRAL : प्यार और इंकार के बीच मनचले प्रेमी की सरेआम कुटाई..भीड़ के साथ ही प्रेमिका ने भी मारी थप्पड़

Edited By:  |
Reported By:
Amidst love and rejection, a mischievous lover was publicly beaten. Amidst love and rejection, a mischievous lover was publicly beaten.

DARBHANGA:-प्यार और टकरार में मनचले प्रेमी की सरेआम कुटाई हो गयी..कुटाई करने वालों में भीड़ के साथ ही वह प्रेमिका भी शामिल है जिसे कुछ दिनों तक उस युवक से प्रेम करती थी,पर बाद मे परिवार के दवाब के बाद अपना रूख बदल लिया.


मामला मिथिला की राजधानी कही माने जानेवाली दरभंगा से है.यहां मनचले प्रेमी की प्रेमिका और भीड़ द्वारा पिटाई करते वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसपर आम लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक लड़की कालेज जा रही थी। उसी क्रम में एक लड़का उस लड़की के साथ जबरदस्ती करने लगा। जिसके बाद लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा गए और लड़के की पिटाई कर डाली। भीड़ के साथ ही लड़की भी लड़के की पिटाई कर दी.


वायरल वीडियो दरभंगा जिला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी परिसर स्थित मनोकामना मंदिर के पास का है, जहां एक मनचले युवक को अनोखे अंदाज में छेड़खानी करने की सजा मिली है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की के साथ लड़का जबरदस्ती कर रहा था, उस दोनों में पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन जब इस बात की जानकारी लड़की के घरवाले को लगी तो उन्हौने लड़की को उस लड़का से मिलने से मना कर दिया।उसके बाद लड़की ने परिवारवालों की बात मानते हुए अपना सिम कार्ड बदल ली.उसके बाद लड़के से बात होना बंद हो गया.लड़का काफी दिनों से मिलने और बात करने के लिए लड़की को खोज रहा था.इस बीच लड़का ने यूनिवर्सिटी परिसर स्थित मनोकामना मंदिर के पास लड़की को देख लिया तो उसका हाथ पकड़ लिया और बात नहीं करने को लेकर नराजगी जताई.इस बीच उस लड़के से पिंड छुड़ाने का मूड बना चुकी लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी..फिर क्या था वहां लोगों की भीड़ जुट गई और लड़के की कुटाई कर दी.भीड़ ने लड़के के साथ से भी लड़के के गले पर थप्पर मरवाया.

पूरे मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवायी


Copy