DESK : फिल्म निर्माताओं की संस्था इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल नोटिस भेज कर अपने ऑफिस में तलब किया है। इसके साथ इम्पा ने एक्ट्रेस सनी लियोनी के खिलाफ भी जारी किया गया है। जिसके मुताबिक उन्होंने शिकायतकर्ता फिल्म निर्माताओं की रकम वापस नहीं की है। एक्ट्रेस अमीषा पटेल और सनी लियोन को मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के मुंबई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए तलब किया है।


इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में फिल्‍ममेकर हरीश पटेल और विनोद बच्चन ने शिकायत दर्ज करवाई है। एसोस‍िएशन ने दोनों एक्‍ट्रेस को नोटिस भेजकर कहा है कि वह दफ्तर आकर अपना पक्ष रखें। Ameesha Patel और Sunny Leone अगले हफ्ते IMPPA के दफ्तर में पहुंच सकती हैं।

25 जुलाई तक नहीं पहुंची तो अमीषा और सनी पर कार्रवाई तय

एसोस‍िएशन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, अमीषा पटेल और सनी लियोन पर आरोप है कि उन्होंने काम के बदले लिए पैसे नहीं लौटाए हैं। मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने बताया कि निर्माताओं की शिकायत पर अमीषा और सनी को कई बार मध्यस्थता के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन उनकी तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। ऐसे में यदि वह 25 जुलाई को कार्यालय में उपस्थित नहीं होती हैं, तो उनके खिलाफ संस्था के तरफ से कार्रवाई की जा सकती है।

Ameesha Patel को कोर्ट से मिला नोटिस, Sunny Leone भी तलब

अमीषा पटेल ने कर्ज लिए थे 65 लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक, अमीषा पटेल ने निर्माता हरीश पटेल से साल 2017 में 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर 65 लाख रुपये लिए उधार लिए थे, लेकिन आज तक उन्होंने पैसे नहीं लौटाए। एक्‍ट्रेस की तरफ से पिछले कुछ साल में कई बार चेक दिए गए, लेकिन वे बैंक में बाउंस हो गए। चेक बाउंस को लेकर निर्माता हरीश पटेल ने मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में अमीषा पटेल के खिलाफ शिकायत की है।

Ameesha Patel को कोर्ट से मिला नोटिस, Sunny Leone भी तलब

सनी लियोनी ने नहीं लौटाई फीस की रकम

दूसरी ओर, सनी लियोनी के ख‍िलाफ फ‍िल्‍म निर्माता विनोद बच्चन ने शिकायत की है। इनका मामला 2015 से जुड़ा है। सनी लियोन को साल 2015 में अपनी फिल्म 'यारों की बारात' के लिए विनोद बच्‍चन ने साइन किया था। लेकिन इसके दो महीने बाद ही एक्‍ट्रेस ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस बाबत सनी लियोनी को मेकर की तरफ से जो साइनिंग अमाउंट फीस के तौर पर दिए गए थे, वह उन्‍होंने अभी तक वापस नहीं किए हैं।