धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां एसीबी की टीम ने फिर एक और सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी ने लोयाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर को10000रुपये घूस लेते धर दबोचा है.12घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. कोयला चोरों के नाम को मैनेज करने को लेकर सब इंस्पेक्टर रिश्वत ले रहे थे.

आपको बता दें कि इससे पूर्व भी सरायढेला थाना के दरोगा राजेंद्र उरांव को6000रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया था. वहीं दूसरी ओर लोयाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर दशरथ साहू का खुलासा भी कल शाम किया गया. मिली जानकारी के मुताबिक मामला कोयला चोरों के नाम को मैनेज करने को लेकर है.

बीते दिनों बाघमारा में सीआइएसएफ और ग्रामीणों के बीच में हुए मुठभेड़ के अभियुक्त पिंटू सिंह से 30 हजार रकम की मांग की गयी थी. नाम को मैनेज करने के एवज में घूस को लेकर दरोगा दशरथ साहू द्वारा अभियुक्त पर दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद अभियुक्त ने एसीबी में इसकी शिकायत की और एसीबी ने लोयाबाद थाना परिसर से ही दरोगा दशरथ साहू को10,000घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया.