बेरमो : सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के फेक न्यूज वायरल होते रहते हैं। कई बार सेलेब्रिटी की मौत और उनकी तबीयत को लेकर झूठी अफवाहें आती हैं। ताजा मामला सामने आया है झारखण्ड के बेरमो से जहां फुसरो नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सूचना मिलते ही कई रिश्तेदार और शुभचिंतक दहाड़ मारते हुए उनके घर पहुंचने लगे।

जैसे ही सभी शुभचिंतक नेता जी के घर पहुंचे तो देखा कि वो तो सामने ही खड़े हैं। यह देख सभी हैरान रह गए। इसी बीच नेता जी के रिश्तेदारों का फ़ोन भी लगातार आने लगा। जब नेता जी ने सारा माजरा समझा तो उनके भी होश उड़ गए। मौत की झूठी खबर बेरमो की फिजा में ऐसी उड़ी कि पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार को लोगों के सामने आना पड़ा।

पटना की बिटिया ने बढ़ाई बिहार की शान : कॉमनवैल्थ गेम्स में 6 गोल्ड पर जमाया कब्ज़ा, CM ने दी बधाईhttps://klnk.in/6265dd

आख़िरकार पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार को सोशल मीडिया से संदेश देना पड़ा कि मैं अभी जिंदा हूं। कुमार ने कहा,'यह बहुत दुखद है। असामाजिक तत्वों के द्वारा मेरी मौत के बारे में झूठी खबर फैलाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर लिखित शिकायत बेरमो थाना में कर दी गई है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी की गई है।

बेरमो से पंकज की रिपोर्ट