DESK : ऊपरवाला भी कभी-कभी लोगों को अजीबोगरीब चमत्कार दिखाता ही रहता है। ताजा मामला यूपी से सामने आया है जहां एक ऐसा चमत्कार हुआ है जिसे जानकार आप दातों तले उंगलियां दबा लेंगे। दरअसल एक बकरा दूध देने लगा वो भी आधा लीटर रोज। यह बकरा अब आस-पास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गया है। इतना ही नहीं कई लोगों ने इस बकरे को खरीदने की इच्छा तक जताई लेकिन परिवार ने इस बकरे को बेचने से साफ़ इंकार कर दिया।

महज डेढ़ साल की उम्र में बना 13 बच्चों का बाप, लोग मान रहे चमत्कार

मामला यूपी के सहारनपुर का बताया जा रहा है जहां एक ऐसा चमत्कारी बकरा सामने आया है जो कि महज डेढ़ साल की उम्र में ही 13 बच्चों का पिता बन गया है। इतना ही नहीं यह बकरा प्रतिदिन आधा लीटर दूध भी देता है। बकरे के मालिक इशाद ने बताया कि बकरा पालन उसके पिता किया करते थे लेकिन उनकी तबीयत ख़राब होने के बाद यह कारोबार वह खुद संभल रहा है। उसने बताया कि उसकी एक बकरी ने भी एक बकरे को जन्म दिया था। इशाद ने इसे बेचने के बजाय पालना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दिन बदलता गया और फिर एक दिन इशाद ने जब उसके नीचे थन देखें तो उन्होंने उन्हें दबाकर देखा तो उसमें से दूध निकल आया। यह देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। वह इसे कुदरत का करिश्मा मान रहा है।

महज डेढ़ साल की उम्र में बना 13 बच्चों का बाप, लोग मान रहे चमत्कार

इरशाद ने बताया कि उनके पास कुल 50 बकरी और 10 बकरे हैं। इनमें 13 बकरी और बकरे अकेले दूध देने वाले कालू बकरे के बच्चे हैं। इरशाद के 4 बेटे हैं और 4 बेटियां हैं। इनके पूरे परिवार का पालन पोषण बकरियों का दूध बेचकर होता है। अब कालू बकरे की वजह से यह परिवार विख्यात हो रहा है।

वहीँ दूध देने वाले बकरे के बारे में जानकारी मिलने से पशु चिकित्सक भी हैरान है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह का मामला पहले तो कोई सामने नहीं आया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सक्सेना का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि मुगल माजरा गांव में एक अनोखा बकरा है जो दूध देता है। नर होने के बावजूद इस बकरे के थन है। जिससे प्रतिदिन आधा लीटर दूध निकलता है।