आरा जेल में DM और SP : छापेमारी को पहुंचे तो मचा हड़कंप, प्रशासन के हाथ लगा....

Edited By:  |
aara jail me dm aur sp aara jail me dm aur sp

आरा : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भोजपुर से जहां आरा मंडल कारा में DM , SP समेत तमाम वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में छापेमारी अभियान की जा रही है। सोमवार सुबह हुई इस कार्रवाई से जेल में बंद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया है। जानकारी मिल रही है कि प्रशासन के द्वारा जेल के सभी वार्डों के एक एक कोने को खंगाला जा रहा है।

जानकारी मिल रही है कि सुबह डीएम, एसपी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल आरा मंडल कारा पहुंची और सघन छापेमारी शुरू कर दी। अचानक हुई कार्रवाई से कैदियों के बीच में हड़कंप मच गया। भोजपुर जिले में लगातार घट रही अपराधिक घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने आज छापेमारी अभियान चलाया है। जिले में घटित कई घटनाओं में अपराधियों के कनेक्शन सीधे आरा मंडल कारा से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। जिसके बाद जेल के सभी वार्डों के एक एक कोने को खंगाला जा रहा है।

वहीँ जानकारी मिल रही हैं कि इस छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामानों की मिलने की संभावना जताई जा रही है। छापेमारी अभियान को लेकर जेल के अंदर और बाहर में गहमागहमी का माहौल है।


Copy