77वां गणतंत्र दिवस : चाईबासा में मंत्री दीपक बिरुवा ने किया झंडोतोलन, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को दी सलामी
चाईबासा: कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय के पुलिस लाइन मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. मंत्री दीपक बिरुवा ने झंडातोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी. उन्होंने सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले में कराए जा रहे हैं विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं, सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी.
मंत्री ने खुले जिप्सी में डीसी-एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया. सीआरपीएफ जिला पुलिस महिला, पुलिस, एनसीसी ,स्काउट गाइड आदि टीम में शामिल रहे. इसके पश्चात सभी बटालियन ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी एवं मार्च पास्ट किया. उसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने कार्यों में उपलब्धियां योजना से संबंधित झांकियां निकाली गई. कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रस्तुत किया गया.
चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट





