Hindi News / मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल

मेला देखकर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो बना किया वायरल

Edited By:  |
298 298

छपराः दुर्गा पूजा मेला देखकर एक नाबालिग लड़की घर वापस लौट रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उसे हथियार दिखाकर रास्ते में रोक लिया। फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान युवकों ने लड़की का वीडियो बना लिया और उससे वायरल कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेजा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीडित छात्रा 9वीं छात्रा है। वह घटना के दौरान मेला देखकर घर जा रही थी। इस दौरान युवकों ने घटना को अंजाम दिया। लड़की जब घर पहंची तो सारी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।