GARHWA:-झारखंड में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा का मामला लगातार बढ रहा है।इस सिलसिले में गढ़वा के गोशाला की जमीन पर भी भू-माफियाओं का कब्जा हो रहा है।इसमें अंचल कर्मी की भी मिलीभगत स्पष्ट तौर पर दिख रही है।अंचल के एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी के नाम से गोशाला की जमीन के कागजात के साथ हेराफेरी कर रजिस्ट्री करवा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गढ़वा के छह एकड़ में फैले गोशाला की जमीन को भू माफिया कब्जा कर रहे है।इसमें अंचल के सरकारी कर्मियों भी बराबर के हिस्सेदार बन रहें हैं।अभी मिली जानकारी के अऩुसार गोशाला की दो डिसमिल की जमीन को एक अंचल के कर्मी ने अपनी पत्नी के नाम कागजात की हेराफेरी कर रजिस्ट्री करा लिया और हद तो तब हो गयी जब गोशाला की जमीन पर दो पार्टी आपस मे लड़ कर अपनी जमीन होना का दावा कर रहें हैं।

गढ़वा सिविल कोर्ट में दायर याचिका में 84 डिसमिल गोशाला की भूमि पर अतिक्रमण वाद चल रहा है जिसमें कुल आठ केश चल रहा है सभी फर्जी कागजात बनवाकर अपना जमीन का दावा कर रहे है। गढ़वा गोशाला समिति के सचिव परेश तिवारी ने बताया कि लगातार कब्जा करने का सिलसिला जारी है। मैं खुद इन आठो मामले में पार्टी बना हुआ हूँ। अंचल के कर्मी भू माफियाओं से मिलकर सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़ कर जमीन का अतिक्रमण कर रहे है।

इस संबंध में एसडीएम राज महेश्वरम ने बताया कि गोशाला में अतिक्रमण को लेकर जो मामला सामने आ रहा है इसकी जांच की जा रही है जो भी अतिक्रमण किया है जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

धर्मेन्द्र कुमार, गढ़वा