DARBHANGA:- भाजपा किसान मोर्चा का दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक दरभंगा में आयोजित की गयी,जिसमें बिहार भाजपा के पदाधिकारी के साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय भी शामिल हुए।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन मे कहा कि कि उनकी सरकार किसानों के हित मे कई कार्य कर रही है।वहीं नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कृषि बिल पर बहस करने की चुनौती दे डाली। नित्यानंद राय ने यहाँ तक कहा कि अगर तेजस्वी यादव में आमने सामने बिल पर बहस करने की हिम्मत नही तो फिर अपने पम्पलेट से ही जनता को बता दे । उन्होंने बतायाकि कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के साथ MSP आने से किसानों को फायदा होगा और किसानों को कर्ज लेने की जरूरत नही होगी । कोई भी किसान आपस मे ग्रुप बना कर यह काम कर सकता है । साथ ही जब कभी भी किसान अनाज बेचेगा तो उसे उसका मिनिमम तय दाम जरूर मिलेगा ।

वही मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद किसानों को सबसे ज्यादा फाइदा मोदी सरकार में हुआ है उन्होंने काग्रेस सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि उनके राज में सभी योजनाओं के पैसे बिचुलिये खा जाते थे जबकि मोदी सरकार में पैसा सीधे गरीब किसान के खाते में जाता है । नरेंद्र मोदी को देश का दूसरा विदेह बताते हुए कहा कि मिथिला के लोगो के सपना को पूरा किया है।

गिरीराज ने कहा कि उनकी सरकार में किसी तरह का करप्शन नही है और जो करप्शन में शामिल होगा उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह राजनीतिक आंदोलन ज्यादा है किसान आंदोलन कम है उन्होंने दलील देते हुए कहा कि सोए हुए व्यक्ति को जगाया जा सकता है सोने का नाटक कर रहे व्यक्ति को नही जगाया जा सकता है ।

दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट