तीन युवकों पर लगा छेड़खानी करने का आरोप,शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुटी.

बेरमो :बोकारो में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला के साथ तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है..घायल महिला का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

छेड़खानी की यह घटना बोकारों थर्मल रेलवे गेट समीप डिवीसी आवास एचएमटी कॉलोनी निवासी के पास की है।यहां करीब 21 वर्षीय महिला के साथ तीन युवकों के द्वारा छेड़खानी की जाने लगी और जब महिला ने इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी जिससे महिला का का सर फट गया।महिला के द्वारा शोर मचाने पर आरोपी तीनों युवक फरार हो गए.वहीं स्थानीय लोगो ने घायल महिला को इलाज के लिए डिवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया है।

.घटना की लिखित शिकायत बोकारो थर्मल थाना में देकर पीड़ित महिला ने दिया है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है वहीं शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

बेरमों से पंकज सिंह की रिपोर्ट