महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगा एक दूसरे को लगाई सिंदूर
रांची : बुंडू नगर इलाके में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया गया. आज विजयादशमी के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिन्दूर खेला का आयोजन किया. सिन्दूर खेला कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और साथ मिलकर जमकर थिरके.विजयादशमी के मौके पर महिलाओं के साथ साथ बच्चे, युवा समूह और पुरुषों ने भी कलश विसर्जन यात्रा में भाग लिया और जमकर थिरके. माता के भक्तिमय गीतों और ढोल की थाप पर कलश के महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सभी एक साथ जुलूस की शक्ल में थिरकते नजर आए. विजयादशमी के दिन भक्तिभाव और गाजे बाजे के साथ कलश विसर्जन यात्रा निकाली जाती है. इस दिन लोग मछली का भी दर्शन करते हैं जो शुभ माना जाता है.
MADAN KISHORE JHA
