MURDER
सारण में युवक की गोली मार हत्या,मौके से हथियार बरामद..
CHAPRA:- छपरा के माझी स्थित ताजपुर फुलवरिया गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना के बाद अपराधियों ने पिस्टल को भी घटनास्थल पर ही छोड़ दिया वही मृतक का मोबाइल उसकी बाइक पर रखा हुआ मिला है।
घटना बीती देर रात की है जिसकी सूचना मिलते ही मांझी थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर फुलवरिया बांध पर घटित हुई है।मृतक की पहचान ताजपुर निवासी ढोढा साह के पुत्र रंजीत कुमार साह के रूप में की गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।