Live

पुलिस और परिवार में हड़कंप

शराब मामले में गवाही देने जा रहे युवक को सरेआम मारी गोली...

A
Arun Chourasiaलेखक

SAMASTIPUR:-बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से है,जहां बदमाशों ने सरेआम एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है.हत्या की यह घटना शहर के गंडक नदी पुल के पास मगरदहीघाट की है.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.



मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक सोनू कुमार मथुरापुरघाट निवासी राधेश्याम मंडल का पुत्र है.वह गंडक नदी पुल के मगरदही घाट के पास था,तभी बदमाश वहां पहुंचे और सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए पैदल ही फरार हो गये.अपराधियों के फरार होने के बाद राहगीर और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गये हैं.आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें