Live

BIG BREAKING

परीक्षार्थियों की मांग को योगी ने माना,यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा कर दिया रद्द,जाने वजह

A
Arun Chourasiaलेखक

KASHISH NEWS DESK:-बड़ी खबर योगी की यूपी से है,यहां पेपर लीक की वजह से पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गयी है और उच्च स्तरीय जांच कमिटि गठित की गयी है.इस परीक्षा के छह माह के भीतर फिर से लेने का निर्देश योगी सरकार द्वारा दिया गया है.


बताते चलें कि यूपी के विभिन्न जिलों में 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की गयी थी.इसमे परीक्षा से पहले ही पेपर के लीक की सूचना मिली थी जिसके बाद परीक्षा के रद्द करने की मांग की जा रही थी.इस मांग और इनपुट्स को देखते हुए सीएम योगी ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया है.योगी ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट कर लिखा कि ‘उप्र पुलिस आरक्षी (सिपाही) के पदों पर चयन के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी छह माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए गये हैं.’‘परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है.’


पेपर लीक की सूचना के बाद इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ कर रही है.एडीजी रैंक के अधिकारी जांच की निगरानी कर रहे हैं. परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले आरोपी एसटीएफ के रडार पर है.इसमें कई की अब तक गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें