Live

POLICE ACTION

पिता के साथ अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या,हुआ गिरफ्तार

A
Arun Chourasiaलेखक

NAWADA:- आदिवासी महिला की हत्या का खुलासानवादा पुलिस ने कर लिया है.इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के मडुहर पंचायत के गायघाट गांव की है.


बताते चलें कि महिला मुन्नी किस्कू उर्फ सरिता का शव 10 अक्टूबर को कौआकोल के जंगल में मिला था।महिला की गला रेत कर हत्या की गई थी।मृतका मुन्नी किस्कू उर्फ सरिता कौकाओल थाना क्षेत्र के गाय घाट गांव के निवासी शंकर हेमब्रम की पत्नी थी। वह छः बच्चों की मां थी।पिता के मृतका के साथ अवैध संबंध के कारण उसके बेटे ने ही अपने एक दोस्त के साथ मिलकर महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया था।


पकरीबरावां के एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया की मृतका मुन्नी का पड़ोस के ही कैलाश मरांडी के साथ अवैध संबंध था इसे लेकर अक्सर कैलाश मरांडी के घर परिवार में कलह हुआ करता था .कैलाश मरांडी के बेटे पिंटू मरांडी ने अपने पिता को अवैध संबंध से दूर रखने के लिए मुन्नी की हत्या करने की साजिश रचा और जंगल में लकड़ी काटने गई मुन्नी को पिंटू मरांडी ने अपने साथी अर्जुन सोरेन के साथ मिलकर तेज धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और उसकी लाश को जंगल में एक पेड़ के नीचे फेंक दिया था.

पुलिस ने हत्या मामले में आरोपित कैलाश मरांडी का बेटा पिंटू मरांडी और स्व चुन्नू सोरेन का पुत्र अर्जुन सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुलहाड़ी भी बरामद कर लिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें