Live

बिहार में बदली सरकार तो नया गाना हुआ वायरल

गया के छात्र के सुर ने किया श्रोताओं को झूमने पर मजबूर, सांग वायरल

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने पर गया के एक युवक ने गाना गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस गाने की तारीफ भी कर रहे हैं और बार-बार इस गाने को सुन रहे हैं।


तेजी से वायरल हो रहा गाना

आनंद राज गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी के निवासी है। उन्होंने जेडीयू और बीजेपी की बिहार में सरकार बनने के बाद एक गाना गाया है, जो अब वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।



झूमने पर मजबूर श्रोता

इस संबंध में आनंद राज ने बताया कि मैं क्लास 9th का स्टूडेंट हूं। मैंने बिहार में जो उथल-पुथल देखा, उस पर मुझे एक गाना समझ में आया और मैंने उसे गा दिया, जिसके बाद वह गाना तेजी से वायरल हो गया है। बिहार में सरकार बनने के दौरान जो घटनाक्रम मैंने देखा और जो मुझे समझ में आया, उसे मैने गाना का रूप दिया है।


वायरल हो रहा सांग

गौरतलब है कि आनंद राज श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले भी कई गाने गा चुके है, जो गया जिले में काफी वायरल हुए हैं। आनंद राज का बचपन से ही सिंगर बनने का शौक रहा है। अब वे उसी के नक्शेकदम पर चल रहे है और रात-दिन मेहनत कर रहे है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें