Live

Bihar News

पटना में इस दिन थमेंगे ऑटो और ई-रिक्शा के पहिए, हड़ताल का ऐलान, मुसाफिरों की बढ़ेगी मुश्किलें

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :पटनावासियों को एक बार फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के हड़ताल का सामना करना पड़ेगा। सरकारी आदेश के खिलाफ ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल का फैसला लिया है।

इस दिन थमेंगे ऑटो और ई-रिक्शा के पहिए

जोन परमिट और कलर कोडिंग पर परिचालन के खिलाफ तथा रिक्शा स्टैंड बनाने की मांग समेत अन्य मुद्दों को लेकर ऑटो-ई रिक्शा चालक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 9 सितंबर को पटना में हड़ताल का ऐलान किया है। एकदिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए रविवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मोर्चा की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सरकारी आदेशों के खिलाफ उनका विरोध 9 सितंबर को सड़क पर दिखेगा। उसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से सड़कों पर उतरेंगे और हड़ताल करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें