Live

आनंद मोहन का क्या होगा !

रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई..पूर्व डीएम की हत्याकांड में आनंद मोहन को हुई थी सजा..

A
Arun Chourasiaलेखक

DELHI:-पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के लिए आज का दिन अहम है.गोपालगंज के पूर्व डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में सजा काटने के बाद जेल से बाहर निकले आनंद मोहन के मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी है.उनके रिहाई के खिलाफ जी.कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सरकार और आनंद मोहन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.सभी पक्षों के द्वारा जवाबी हलफनामा दायर कर दिया गया है.राज्य सरकार ने कहा है कि आनंद मोहन की रिहाई नियम के अनुकूल है और अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले की आगे की सुनवाई करेगी.आज इस याचिका पर सुनवाई होनी है..


याचिका में बिहार सरकार द्वारा के गए विशेष प्रावधान पर भी सवाल उठाये गए हैं..अब देखना है कि सुप्रीम कोर्ट से आऩंद मोहन की रिहाई पर मुहर लगती है या फिर उनकी मुश्किलें बढ़ती है..


बताते चलें कि 5 दिसंबर 1994 को डीएम जी.कृष्णैया की हत्या हुई थी इस मामले में आनंद मोहन को आरोपी बनाया गया था. 3 अक्टूबर 2007 को आनंद मोहन समेत तीन को फांसी समेत कई दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.जबकि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद समेत कई आरोपियों को रिहा कर दिया गया था. 10 दिसंबर 2008 को हाईकोर्ट ने आनंद मोहन की फांसी को उम्रकैद में बदल दिया था. 10 जुलाई 2012 को हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया था.


10 अप्रैल 2023 को जेल मैन्युअल से काम के दौरान सरकारी सेवक की हत्या का मामला हटा लिया गया था,जिसके बाद 24 अप्रैल 2023 को नीतीश सरकार ने आनंद मोहन समेत 27 के दोषियों की रिहाई का आदेश दिया था. 27 अप्रैल 2023 को आनंद मोहन सहरसा जेल से रिहा हो गए थे.

उनकी रिहाई पर लेकर कई संगठनों ने विरोध जताया था और दिवंगत जी.कृष्णैया की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट में रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें