Live

BIHAR NEWS

वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलीं भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, IGIMS पहुंचकर जाना स्वास्थ्य का हाल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के अस्वस्थ होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों के उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में बिहार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने पटना स्थितIGIMS पहुंचकर वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली.

मंत्री लेसी सिंह ने मुलाकात के बाद वशिष्ठ नारायण सिंह के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करते हुए कहा कि वशिष्ठ बाबू हम सभी के अभिभावक हैं. उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है. उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह का राजनीतिक और संगठनात्मक जीवन से जुड़ा अनुभव कार्यकर्ताओं एवं पार्टी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहा है.

लेसी सिंह ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले और वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें.

मंत्री ने कहा कि वशिष्ठ बाबू के प्रति सभी के मन में सम्मान और आत्मीयता का भाव है. उनके अस्वस्थ होने की खबर से उनके शुभचिंतक चिंतित हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

फिलहाल वशिष्ठ नारायण सिंह का स्वास्थ्य कैसा है, इस संबंध में चिकित्सकों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें