BIHAR NEWS
विश्वामित्र सेना, बक्सर ने SDO से नवरात्रि एवं अन्य हिन्दू धार्मिक पर्वों में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
बक्सर : शारदीय नवरात्रि एवं आगामी हिन्दू धार्मिक पर्वों को देखते हुए विश्वामित्र सेना,बक्सर ने धार्मिक नगर बक्सर में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने की मांग की है.इस संबंध में संगठन की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी,बक्सर को पत्र सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.
विश्वामित्र सेना ने कहा कि बक्सर एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है और यहां नवरात्रि सहित विभिन्न हिन्दू पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं.ऐसे में धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाया जाना आवश्यक है.
संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा बिहार सरकार द्वारा पूर्व में जारी संबंधित निर्णयों एवं आदेशों के आलोक में बक्सर नगर क्षेत्र में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए शीघ्र आवश्यक आदेश जारी किया जाए. साथ ही, आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. विश्वामित्र सेना ने प्रशासन से नवरात्रि एवं आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान इस संबंध में प्रभावी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।